हम सभी जानते हैं एवं मानते हैं कि आज इस कैपसाशाली युग में हमारे बच्चे ही हमारा असली धन हैं। हम चाहते हैं कि वह अच्छा पढ़े, जीवन में सफल हो एवं संतुष्ट हो। यही एक गहन प्रश्न है, सफलता क्या ? शिक्षा का उद्देश्य क्या ? जीवन का उद्देश्य क्या ?
हम मानते हैं कि शिक्षा केवल आजीविका या धन कमाने का साधन नहीं है। शिक्षा केवल बहुत सारी डिग्री प्राप्त करने का भी साधन नहीं है। अपितु शिक्षा तो व्यक्तित्व विकास करे तो ही पूर्ण है। अच्छी शिक्षा के बाद विद्यार्थी में संवेदनशीलता, कृतज्ञता के भाव, पूरे समाज के लिए कुछ करने की इच्छा, मन में मातृभूमि व देश के लिए प्रेम व सम्मान का भाव, माता-पिता, गुरुओं, मित्रों के प्रति उत्तरदायित्व व धन्यवाद भाव हो। विचार व उदार जीवनशैली के साथ विश्वास व तालमेल बिठा सके। स्वाभिमानी व आत्मनिर्भर बने। जीवन में लालची नहीं, संतोषी बने। इन सभी गुणों के साथ-साथ पढ़ाई में भी अत्याधुनिक तरीकों से पढ़कर जीवन के हर क्षेत्र के लिए समर्थ बन सके। अपने सपनों को पूरा करने का सौभाग्य अर्जित कर सके।
इसी उद्देश्य के साथ हमने स्थापना की है भगवान महावीर पब्लिक सी. सै. स्कूल की ताकि हम भारत में ऐसी पीढ़ी का निर्माण कर पाएं जो फिर घर, माता-पिता, समाज व देश गर्व कर सके। जो श्रम, पद, देश के साथ संस्कार, दया, धर्म आदि गुणों से युक्त हो।
तो आईये, इस नई पीढ़ी के निर्माण के लिए भगवान महावीर पब्लिक सी. सै. स्कूल से जुड़ें।
Society President
नरेन्द्र कुमार जैन
Bhagwan Mahaveer Public Sr. Sec. School